#Social

Video: महिला डॉक्टर के साथ शराब के नशे में मरीज ने की हाथापाई, खुन के कॉटन डॉक्टर पर फेंके, मुंबई के सायन हॉस्पिटल की घटना से डॉक्टर्स में आक्रोश


Credit – (Pixabay)

Video: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामलें में पूरे देश में प्रदर्शन चल रहा है और ऐसे में अब मुंबई के सायन में सरकारी हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर के साथ शराबी मरीज और उसके परिजनों ने बदसलूकी करने की घटना सामने आई है.

MARD के जनरल सेक्रेटरी अक्षय मोरे ने जानकारी देते हुए बताया की ,’ मरीज रात में साढ़े 12 बजे के करीब सायन के हॉस्पिटल में आया था. उसके साथ सात से आठ उसके रिश्तेदार भी आएं हुए थे. मरीज शराब पीकर था और वह बाहर से मारपीट करके आया था. ये भी पढ़े :Kolkata Doctor Rape Murder: रात 11:15 पर हुई बेटी से आखिरी बात, पिता बोले रातभर किसी को ऑन ड्यूटी डॉक्टर की जरूरत कैसे नहीं पड़ी

देखें वीडियो :

सुबह साढ़े 3 बजे एक महिला डॉक्टर ड्यूटी पर थी. महिला डॉक्टर ने जैसे ही मरीज के जख्म देखने की कोशिश की, तो मरीज ने महिला डॉक्टर से गालीगलौज करनी शुरू कर दी. मरीज के साथ आएं उसके परिजनों ने भी महिला डॉक्टर के साथ गालीगलौज की.

मरीज ने खून से सने उसके जख्म के कॉटन महिला डॉक्टर के कपड़ो और उनके फेस पर लगाया. इसके बाद जब महिला डॉक्टर और नर्सेज ने सुरक्षा रक्षकों को बुलाने की कोशिश की तो सभी लोग वहां से भाग गए. उन्होंने कहा की ,’ सायन पुलिस स्टेशन में हम एफआईआर दर्ज करवाने आएं है. ये पहली बार नहीं हुआ है, इससे पहले भी ये कई बार हुआ है.

 




Related Articles

Back to top button