#Social

Video: गैंगस्टर रजा मोहम्मद की निर्माणाधीन बिल्डिंग पर चला बुलडोज़र, उत्तरप्रदेश के फतेहपुर में किया गया ध्वस्त

Video: उत्तरप्रदेश के फतेहपुर में गैंगस्टर रजा मोहम्मद के बेटे मोबिन के एक निर्माणाधीन बिल्डिंग को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया है. प्रशासन के  अधिकारियों ने पहुंचकर बुलडोज़र की कार्रवाई कर बिल्डिंग गिराई. ये इमारत फरीद अहमद , रजा मोहम्मद और आयशा खातून के नाम पर थी.

इस बिल्डिंग का काम निर्माणाधीन था. वर्ष 2022 को एसडीएम ने इस इमारत को गिराने का आदेश दिया था. जानकारी के मुताबिक़ ये कमर्शियल बिल्डिंग अवैध थी और नक्शा पास किये बिना इसको बनाया जा रहा था. गैंगस्टर ने इसको लेकर बिल्डिंग के रेस्टोरेशन के लिए जिला जिला मजिस्ट्रेट में याचिका भी लगाई थी. लेकिन उसकी याचिका खारिज कर दी गई थी .जिला कोर्ट के आदेश के बाद इसे तोड़ दिया गया.

फतेहपुर में गैंगस्टर की इमारत को गिराया 

Related Articles

Back to top button