#Social

Video: तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर सीढियां चढ़ते हुए सीधे हल्दीराम के रेस्टोरेंट में घुसी, उत्तरप्रदेश के आगरा की घटना


Video: उत्तरप्रदेश के आगरा में एक अजीब एक्सीडेंट सामने आया है. जिसमें एक तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर सीधे हल्दीराम के होटल के अंदर घुस गई. कार गेट से जाकर टकरा गई. समय पर एयरबैग के खुलने की वजह से कार चला रहे शख्स की जान बच गई. इस हादसे में कार सवार घायल  हो गया है और वही रेस्टोरेंट का भी काफी नुकसान हुआ है. जानकारी के मुताबिक हादसा सोमवार देर रात को हुआ. एक तेज रफतार एसयूवी सीधे सीढियां चढ़ते हुए रेस्टोरेंट अंदर घुसकर टकरा गई. इसके बाद होटल का सिक्योरिटी गार्ड और कुछ लोग मौके पर पहुंचे, इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन चालक को हॉस्पिटल में एडमिट कराया. बताया जा रहा है की कार चालक नशे में था. गनीमत है की रेस्टोरेंट रात को बंद था, अगर सुबह ये एक्सीडेंट होता, तो लोगों की जान भी जा सकती थी. पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है. ये भी पढ़े :Video: हाईवे पर युवकों ने मनाया जन्मदिन, जमकर मचाया हुडदंग, कार पर काटा गया केक, आगरा का वीडियो वायरल

एसयूवी कार रेस्टोरेंट में घुसी 

 

(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)

the-speeding-car-went-out-of-control-and-climbed-the-stairs-and-entered-haldirams-restaurant-incident-in-agra-uttar-pradesh



Related Articles

Back to top button