कुश्ती संघ पर गंभीर आरोप लगाते हुए रो पड़ीं पहलवान विनेश फोगाट, बोलीं- ‘किसी भी खिलाड़ी को कुछ होता है तो…’

भारतीय रेसलर विनेश फोगाट और साक्षी मलिक ने बुधवार को जंतर-मंतर पर रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ( WFI) के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कुश्ती संघ के प्रेसिडेंट बृजभूषण शरण सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं, मीडिया कर्मियों से बातचीत में पहलवान विनेश फोगाट कई बार न सिर्फ भावुक हुईं, बल्कि कई बार उनकी आंखों से आंसू छलके।
भावुक होते हुए भारतीय पहलवान ने कहा कि फेडरेशन की तरफ से खिलाड़ियों का शोषण किया जा रहा है। नेशनल कैम्प्स में पोस्टेड कुछ कोच तो महिलाओं का कई सालों से यौन उत्पीड़न कर रहे हैं। कई महिला पहलवान पहले भी इसकी शिकायत कर चुकी हैं। लेकिन कोई इसके बारे में कार्रवाई नहीं करता। हम यही कहना चाहते हैं कि अगर कोई भी महिला खिलाड़ी कुछ गलत कदम उठाती है तो, उसकी जिम्मेदार कुश्ती संघ के अध्यक्ष और फेडरेशन की होगी।
#WATCH दिल्ली: जंतर-मंतर पर WFI के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान भावुक होते हुए भारतीय पहलवान व ओलंपियन विनेश फोगाट ने कहा, “फेडरेशन की ओर से खिलाड़ियों का शोषण किया गया। किसी भी खिलाड़ी को कुछ होता है तो उसकी ज़िम्मेदार कुश्ती संघ के अध्यक्ष व फेडरेशन होगी।” pic.twitter.com/fWrmxOz9kd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 18, 2023
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





