छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा से तेलंगाना में काम करने गए दो सगे भाइयो की मौत |


दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा से तेलंगाना काम करने गए दो मजदूरों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है की उनकी मौत कर्कःनए में जहरीली गैस के रिसाव के चपेट में आने की वजह से हुई है। ये दोनों मृतक सेज भाई बताये जा रहे है जो तेलंगाना के खम्मम जिला में काम करने गए थे इस घटना में दंतेवाड़ा के गुडसे गांव का एक मजदूर बेहोश हो गया। मिली जानकारी के अनुसार तेलंगाना के खम्मम जिला में लक्ष्मीनगर में एक अंडा रखने के लिए प्लास्टिक ट्रे बनाने की एक फैक्ट्री है। इस फैक्ट्री में बड़े से कुएं में उतरकर मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान पांच मजदूर बेहोश हो गए जिनमें तीन दंतेवाड़ा के कटेकल्याण ब्लाक के गुडसे गांव के रहने वाले थे और दो तेलंगाना के मजदूर थे। गुडसे गांव के एक मजदूर की तो जान बच गई पर दो सगे भाई जोगा और बुधराम की मौत हो गई।

Read also – सुकमा में सुरक्षा बलों के हाथ लगी बड़ी कामयाबी , 13 लाख के दो इनामी सहित 16 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

मृतक बुधराम की पत्नी हिमानी ने बताया, इस फैक्ट्री में एक कुआं है, जहां प्लास्टिक गलाया जाता है। वहीं उसके पति और देवर काम करते थे। जहरीली गैस के रिसाव की चपेट में आने से पहले उसके पति की मौत हो गई थी जिसके बाद अपने बड़े भाई को बचाने गए देवर की भी जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई। एक ही घर में दो सगे भाइयों की मौत के बाद परिवार पर अब संकट के बादल मंडराने लगे हैं। दोनों भाइयो की मौत के बाद अब परिवार में कमाने वाला कोई नहीं बचा है।



Related Articles

Back to top button