Breaking News

सोनाली फोगट की बेटी का बड़ा बयान, बोली हमें सुरक्षा चाहिए,सरकार पर भरोषा नहीं


भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर रविवार को हिसार में सर्वजातीय खाप महापंचायत हो रही है। सोनाली फोगाट की मौत के मामले में गोवा पुलिस की जांच पर असंतोष व्यक्त करते हुए उनका परिवार इस मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहा है।

खाप महापंचायत में दिवंगत सोनाली फोगाट की बेटी यशोधरा फोगाट ने कहा कि हम मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हैं। हमें अब सरकार से कोई उम्मीद नहीं, उनसे कोई आश्वासन नहीं मिला। हमारी मांग है कि मामले की सीबीआई जांच हो। मुझे और मेरे परिवार को सुरक्षा चाहिए।

बीते दिनों गोवा पुलिस की एक टीम ने इस हत्याकांड की जांच के लिए हिसार से लेकर गुरुग्राम और नोएडा तक जांच-पड़ताल कर परिवार और अन्य लोगों से पूछताछ कर सबूत जुटाए थे।

 गौरतलब है कि 42 वर्षीय सोनाली फोगाट की 23 अगस्त को उत्तरी गोवा के कर्लीज रेस्तरां में कथित तौर पर ड्रग्स दिए जाने के बाद अंजुना के एक निजी अस्पताल में मृत लाया गया था। हालांकि शुरू में यह बताया गया था कि सोनाली की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई थी, लेकिन बाद में किए गए पोस्टमॉर्टम से पता चला कि उसके शरीर पर कई अंदरूनी चोटें थीं।

हालांकि, भाजपा नेता की मौत को हत्या का मामला माना जा रहा है। सोनाली पूर्व टिक-टॉक स्टार होने के साथ ही एक टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में भी नजर आई थीं। गोवा पुलिस द्वारा इस मामले में फोगाट के पीए सुधीर सांगवान, एक अन्य सहयोगी सुखविंदर सिंह, गोवा के रेस्तरां के मालिक एडविन नून्स, कथित ड्रग तस्कर दत्ताप्रसाद गांवकर और रामदास मांड्रेकर सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button