#Social

त्रिपुरा, केरल को प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए 15-15 करोड़ रूपए की सहायता देगा छत्तीसगढ़


CM Vishnu Dev Sai (img: FB)

रायपुर, 30 अगस्त : छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिपुरा और केरल राज्य को प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए 15-15 करोड़ रूपए की सहायता राशि देने फैसला किया है. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने त्रिपुरा और केरल में प्राकृतिक आपदा के कारण वृहद स्तर पर जन-धन की हानि होने पर संकट की इस घड़ी में दोनों राज्यों को 15-15 करोड़ रूपए की राशि आपदा राहत कोष से जारी करने का निर्णय लिया है.

साय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर राज्य सरकार के इस फैसले की जानकारी दी है. उन्होंने लिखा है, ”विगत कुछ दिनों से त्रिपुरा और केरल में प्राकृतिक आपदा के कारण वृहद स्तर पर जन-धन हानि की दुखद खबरें प्राप्त हुईं. संकट की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दोनों राज्यों को 15-15 करोड़ रुपए की राशि आपदा राहत के रूप में जारी करने का निर्णय लिया गया है.” यह भी पढ़ें : दे मेरे भाई के खेल उद्यम को बिना किसी पूर्व अनुमति के ध्वस्त किया गया: पल्लम राजू

मुख्यमंत्री ने लिखा है, ”मेरी संवेदनाएं आपदा प्रभावित लोगों के साथ हैं. छत्तीसगढ़ सरकार इस विपरीत परिस्थिति में दोनों राज्यों की मदद के लिए तत्पर है.” केरल और त्रिपुरा राज्य के कई हिस्सों में लोग इस वर्ष मानसून में भारी बारिश के कारण परेशानी का सामना कर रहे हैं. दोनों राज्यों में इस प्राकृतिक आपदा के कारण कई लोगों की मौत हुई है तथा कई लोग बेघर हुए हैं.




Related Articles

Back to top button