बिहार

जीजा की थी साली पर बुरी नज़र, करता था छेड़छाड़, तंग नाबालिग साली घर से भागी, बोली घर नही जाऊंगी


मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र इलाके का यह मामला है जहां से 20 मई को अपने घर से सामान लेने निकली एक नाबालिग छात्रा गायब हो गई थी। जिसके बाद घरवालों ने काफी खोजबीन की लेकिन छात्रा का पता नहीं चल पाया वही काफी खोजबीन के बाद जब नाबालिग छात्रा का कोई पता नहीं चल पाया तो फिर परिजनों ने पूरे मामले को लेकर जिले के सदर थाना क्षेत्र में अपहरण की रिर्पोट दर्ज कराई।



मामले की रिर्पोट दर्ज होने के बाद सदर थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी और लगातार लड़की की बरामदगी को लेकर कार्रवाई कर रही थी इसी बीच नाबालिग छात्रा गुरुवार की देर शाम अचानक सदर थाने पर पहुंचती है और उसने जो पुलिस से आप बीती सुनाई उससे आप की भी रूह कांप जाएगी।

अचानक थाने पहुंची नाबालिग छात्रा ने बताया कि उसका कोई अपहरण नहीं हुआ था उसकी सौतेली मा अक्सर उसके साथ मारपीट करती थी और जीजा उसके साथ अलग रिश्ता बनाने को लेकर मजबूर करते थे और राजी नहीं होने पर अक्सर उसके साथ मारपीट किया जाता था वही उसने कहा कि मैं मर जाऊंगी लेकिन घर पर नहीं जाऊंगी।

वहीं थाने पर पहुंची नाबालिग छात्रा ने बताया कि उसके जीजा कि उस पर बुरी नजर थी और अक्सर वह उसके साथ छेड़खानी करते थे जो उसको पसंद नहीं था वही जब वह इसका विरोध करती तो उसके साथ अक्सर मारपीट किया जाता था जिससे परेशान होकर उसने घर छोड़ने का फैसला किया।

पूरे मामले में सदर थाना अध्यक्ष सत्येंद्र मिश्रा ने बताया कि बीते 20 मई को परिजनों के द्वारा थाने में कई व्यक्तियों को नामजद करते हुए अपनी लड़की के अपहरण का प्राथमिकी दर्ज कराया गया था जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई थी इसी बीच गुरुवार की शाम अचानक नाबालिग छात्रा थाने पर पहुंची है जिसको पुलिस अभिरक्षा में लेकर 164 के बयान के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा साथ ही न्यायालय के आदेश अनुसार आगे की विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी



Related Articles

Back to top button