#Social

जीवन में असंभव कुछ भी नहीं है, विश्वास मनुष्य के सफल जीवन का सूत्र है: Madan Khatod



Bhilwara भीलवाडा। जीवन में असंभव कुछ भी नहीं है। विश्वास मनुष्य के सफल जीवन का सूत्र है। यदि हम ठान ले तो बड़े से बड़ा कार्य भी आसानी से किया जा सकता है। यह विचार वरिष्ठ नागरिक मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री ओर जिलाध्यक्ष मदन खटोड़ ने मंच की ओर से राउमावि रिछड़ा मे आयोजित मोटिवेशनल स्पीच तथा सिग्नोड फाउंडेशन इंडिया, हैदराबाद द्वारा सीएसआर योजनांतर्गत 2.25 लाख के 150 सेट फर्नीचर के लोकार्पण समारोह को सम्बोधित करते हुए कही। इससे पुर्व सर्वप्रथम सिग्नोड फाउंडेशन इंडिया के प्रतिनिधि गोविंद प्रसाद लढ़ा ने सभी का स्वागत किया।
मंच का संचालन संयुक्त महासचिव कैलाश चंद्र सोमानी ने किया। उप शाला प्रधान लता सारस्वत ने सिग्नोड फाउंडेशन इंडिया हैदराबाद व ट्रस्टी गौरव माहेश्वरी, कृष्णा कुमार, पियुष मंगल, अजीत जैन का विद्यालय को फर्नीचर सपोर्ट के लिए आभार व्यक्त किया। बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ शशिकांत शर्मा ने करवाई। इस अवसर पर हरीश पंवार, सतीश झंवर, अचला लढ़ा, जगदीश मूंदड़ा, नीलम सिन्हा आदि उपस्थित थे।



Source link

Related Articles

Back to top button