inh24छत्तीसगढ़

कोरोना टीके के दो डोज लगने के बाद भी कलेक्टर यशवंत कुमार आये कोरोना पॉजिटिव, मचा हंगामा

जांजगीर जिले के कलेक्टर यशवंत कुमार कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. वो 2007 बैच के आईएएस अफसर है. कलेक्टर ने खुद के संक्रमित होने की जानकारी ट्विटर पर साझा की है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि बीते दिनों जो भी उनके संपर्क में आया हो, कोरोना जांच करा लें।

हैरत की बात यह है कि कलेक्टर यशवंत कुमार कोरोना वैक्सीन के दो टीका लगवा चुके हैं. सबसे पहला टीका उन्होंने 8 फरवरी को लगवाया था. उसके ठीक एक महीने बाद दूसरा डोज 8 मार्च को लगवाया. वैक्सीन टीका लगवाने के ठीक तीसरे यानी 11 मार्च को कलेक्टर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, वही डॉक्टरों से जब हमने बात की उन्होंने बताया कि दर्द की शिकायत के बाद कलेक्टर जांच कराने पहुंचे थे जिस पर एंटीजन टेस्ट में उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है आरटीपीसीआर की रिपोर्ट फिलहाल अभी नहीं आ पाई है।

डॉक्टर ने बताया कि कोरोना वैक्सीन की डोज लगने के बाद जरूरी नहीं कि व्यक्ति कोरोना से संक्रमित नहीं होगा कोरोनावायरस किसी के माध्यम से शरीर में प्रवेश कर सकता है मगर कोरोना वैक्सीन लगने के बाद यह वायरस उस व्यक्ति के शरीर के अंगों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाएगा हालांकि संक्रमित होने के बाद हल्के फुल्के लक्षण जरूर दिखाई देंगे

Related Articles

Back to top button