छत्तीसगढ़

बड़ी खबर:गरियाबंद के एक अधिकारी सड़क हादसे में घायल, मौके पर पहुंची पुलिस

प्रतीक मिश्रा गरियाबंद– जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है, जिले के एक बड़े अधिकारी सड़क हादसे में घायल हो गए हैं अधिकारी विद्युत विभाग के देवभोग एई सचिन भगत है, मैनपुर और जुगाड़ पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है।

मिली जानकारी के अनुसार एई सचिन भगत अपनी स्कार्पियो वाहन से देवभोग जा रहे थे, इसी बीच जुगाड़ के पास उनकी गाड़ी अचानक पलट गई, जिसमें एई भगत को गंभीर चोट आई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल एई को मैनपुर अस्पताल लाया गया जहां उनका उपचार जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो में इस दौरान उनके साथ एक व्यक्ति और मौजूद थे हालांकि उनको चोट नहीं आई है। जानकारी यह भी मिली है कि सचिन भगत को गंभीर चोटें आई हैं और विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं।

Related Articles

Back to top button