#Social

शहर में पेट्रोल पंप पर शिक्षक को आया अचानक हार्टअटैक, हॉस्पिटल में हुई मौत,

Beed: पिछले कुछ दिनों से लोगों को हार्टअटैक आने की घटनाएं सामने आ रही है. अब ऐसे ही बीड शहर में एक शिक्षक को हार्टअटैक आया. जिसका वीडियो सामने आया है. शिक्षक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के लिए गए हुए थे. पेट्रोल भरवाने से पहले ही उन्हें दौरा पड़ा और वे गाड़ी से नीचे गिर पड़े. ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. जानकारी के मुताबिक़ शिक्षक का नाम बाबासाहेब मिसाळ था. वो बीड के वारोड़ा के आश्रम स्कुल में कार्यरत थे. पेट्रोल पंप पर खड़े लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया. इसके बाद यहां पर एम्बुलेंस भी बुलाई गई. उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया. लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

देखें वीडियो :

(

Related Articles

Back to top button