झारखण्ड

झारखंड के हज़ारीबाग में बड़ा हादसा, कार के कुएं में गिरने से 6 लोगों की मौत, 3 जख्मी


Jharkhand Car Accident: झारखंड के हज़ारीबाग में बड़ा हादसा हुआ है. एक कार अचानक से सड़क के बगल में एक कुएं में जा गई. जिसके बाद कुएं से ही चीख पुकार शुरू हो गई. किसी तरह इसकी सूचना स्थानीय लोगों को लगने के बाद कार में सवार लोगों को बाहर निकाला गया. हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है, जबकि 3 लोग जख्मी हुए हैं. हादसे को लेकर हज़ारीबाग के एसपी मनोज रतन चोथे (SP Manoj Ratan Chothe) ने बताया कि ”हज़ारीबाग के पदमा ब्लॉक के अंतर्गत रोमी गांव के पास दोपहर करीब 1:30 बजे यह हादसा हुआ. हादसे के बाद स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों की मदद से लोगों को किसी तरह से बाहर निकाला गया. जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई वही 3 लोगों को बचाया गया और अस्पताल भेजा गया.

Tweet:

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button