पुरानी रंजिश में बसूला से वार कर युवक की हत्या से गांव में दहशत, आरोपी युवक गिरफ्तार |

कुश अग्रवाल बलौदा बाजार – बलौदा बाजार जिले के सुहेला थाना अंतर्गत ग्राम तिल्दाबांधा में बीते बुधवार को हुई युवक सतननंद यादव की हत्या से गांव में सनसनी फ़ैल गई। गांव के आरोपी मनहरण टंडन द्वारा पुरानी रंजिश की वजह से प्राण घातक हमला कर लकडी छीलने का बसुला से गर्दन के नीचे मार देने से जिला अस्पताल बलौदाबाजार में इलाज से पहले ही युवक मृत हो गया। प्रार्थी रामकुमार यादव पिता सोनूराम यादव उम्र 45 वर्ष साकिन तिल्दाबांधा की सूचना पर थाना सुहेला में अपराध क्र. 209/2023 धारा 302 भादवि पंजीबद्ध कर जांच में जुटी है।
Read also – शिक्षक ने किया क्लास में ही नाबालिग छात्रा से रेप की कोशिश, कपड़े निकाल अश्लील हरकतें करने लगा शिक्षक
घटना 07.11.2023 को शाम करीब 05.30 बजे नहर पुलिया के पास मृतक सतानंद यादव अपने 14 वर्षिय बेटे के साथ बैठा था तथा इसके पास आसपास भी गांव के कई लोग बैठे हुए थे। सांथ ही थोडी दूर में आरोपी मनहरण टंडन भी था, कि तभी अचानक आरोपी मनहरण टंडन अपने हांथ में लकडी छीलने का लोहे का बसुला लेकर आया और पुरानी रंजीश पर से मृतक सतानंद के गर्दन के नीचे बसुला से वार किया, जिससे सतानंद जमीन पर गिर गया। मृतक पर वार करने के पश्चात आरोपी मनहरण टंडन तुरंत मौके से फरार हो गया। इस दौरान घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों एवं मृतक के भाई द्वारा तत्काल वाहन की व्यवस्था कर मृतक सतानंद को जिला अस्पताल बलौदाबाजार लाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।

घटना के पश्चात आरोपी मनहरण फरार हो जाने की तैयारी में था, इस दौरान थाना सुहेला की पुलिस टीम द्वारा आरोपी का पता तलाश कर घटना के 02 घंटे के भीतर ही आरोपी मनहरण टंडन को पकड़ लिया गया। आरोपी से पूछताछ पर मृतक सतानंद यादव को लोहे की बसूला से वार करना स्वीकार किया गया है। कि आरोपी की विधिवत गिरफ्तारी कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। आरोपी की गिरफ्तारी में थाना सुहेला से निरीक्षक नकुल सिंह ठाकुर प्र आर958 समीर शुक्ला आर सुरेश वर्मा सहदेव पटेल का विशेष योगदान रहा.
Read Also – नीतीश कुमार रात में गंदी फिल्में देखकर सोते हैं’, BJP सांसद मनोज तिवारी का विवादित बयान
मृतक का नाम– सतानंद यादव पिता सोनचंद उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम तिल्दाबांधा थाना सुहेला
नाम आरोपी– मनहरण टंडन पिता रामाधीन टंडन उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम तिल्दाबांधा थाना सुहेला




