जरा हटके

उफनती नदी में फंसे नन्हे हाथी के लिए मसीहा बने एसएसबी के जवान, ऐसे बचाई गजराज की जान


Baby Elephant Rescue Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर हाथियों (Elephants) से जुड़े कई दिलचस्प और रोमांचक वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, उनमें भी नन्हे हाथियों (Baby Elephants) से जुड़े वीडियो लोग देखना काफी पसंद करते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक नन्हे गजराज का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें छोटा हाथी उफनती नदी के बीच फंस जाता है और उसे बचाने के लिए एसएसबी के जवान मसीहा बनकर पहुंचते हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से एसएसबी के जवान मिलकर इस नन्हे हाथी को रेस्क्यू करते हैं.

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- पूर्वोत्तर में उफनती नदी में फंसे एक बछड़े को बचाते हुए एसएसबी के जवान. इन वास्तविक जीवन के नायकों को सलाम… शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 30.8k व्यूज मिल चुके हैं.

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button