inh24देश विदेश

वीडियो – आईपीएस दीपांशु काबरा ने शेयर किया मजेदार वीडियो, देखकर हो जायेंगे लोटपोट

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको देखकर आप भी हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाएंगे. एक बाइक सवार को ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने रोका. रुकने के बाद बाइक सवार को जाने को कह दिया। जब बाइक सवार ने बोला कि उसके पास सारे डॉक्यूमेंट्स हैं तो पुलिसकर्मी बोला, ‘सबकुछ है, तभी रुके होगा. चले जाओ.’ इस वीडियो को आईपीएस दीपांशु काबरा ने शेयर किया है और मजेदार रिएक्शन दिया है।

Read Also – वीडियो – आत्महत्या करने भाजपा सांसद की बहु ने काटी हाथ की नस, वीडियो में सुनाई व्यथा

वीडियो में देखा जा सकता है कि बीच सड़क पर ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग चल रही थी. बाइक सवार को दूर से देखकर महिला पुलिसकर्मी ने रुकनो को कहा. रुकने के बाद पुलिसकर्मी ने उसको जाने को कह दिया. आगे जाकर उसने दूसरे पुलिसकर्मी को कहा, ‘मेरे पास सारे डॉक्यूमेंट्स हैं.’ जिस पर पुलिसकर्मी बोला- ‘तुम्हारे पास सारे डॉक्यूमेंट्स होंगे. तभी तो रुके हो. नहीं होते तो भाग निकलते. तुम चले जाओ.’

दीपांशु काबरा ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘अनुभव इसे कहते हैं. हमेशा अपना लाइसेंस, आवश्यक डॉक्स, हेलमेट / सीटबेल्ट और मास्क लगाएं. बिना किसी चिंता के गाड़ी चलाएं.’

Read Also – उम्र 60 साल जो है दादा और नाना भी, शादी करने अड़ा है बुजुर्ग, दूसरी शादी के लिए देता है जबरदस्त दबाव

इस वीडियो को आईपीएस ने 13 मार्च को शेयर किया है, जिसके अब तक 5 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं. साथ ही 700 से ज्यादा लाइक्स और 100 से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं. लोगों को यह वीडियो काफी फनी लग रहा है. कमेंट सेक्शन में लोगों ने ऐसे रिएक्शन्स दिए हैं…

मजेदार खबरें और पढ़ें इस लिंक को क्लिक कर

Related Articles

Back to top button