Smart City में सीवरेज सिस्टम फेल शहर की सडक़ों पर बह रही गंदगी

धंस रहे हैं या फिर कई जगह उखड़ रहे हंै, जो कि बारिश होने पर कूड़े कचरे से भर जाते हैं, सीवरेज लाइन कम चौड़ी होने की वजह से ब्लॉक हो जाती हैं और फिर सारी की सारी गंदगी सडक़ व रास्तों पर बिखर जाती है, जिससे काफी समस्या लोगों को सामने आती है।रामनगर निवासी सुरेश महाजन, अशोक कायस्था, संग्राम गुलेरिया व अनंत राम सहित अन्य लोगों ने बताया कि धर्मशाला शहर के रामनगर व श्यामनगर में तो सीवरेज लीकेज होना आम बात हो गई है। यहां अगर बारिश न भी हो, तब भी साफ मौसम पर भी कहीं न कहीं सीवरेज लीक होती नजर आ जाएगी। यही हाल सिविल बाजार, सिविल लाइन व कचहरी अड्डा और अन्य क्षेत्रों का है। धर्मशाला के डिपो बाजार की बात करें तो डिपो बाजार निवासी भगत राम, शशि, सन्नी व अन्य लोगों ने बताया कि जब भी धर्मशाला में बारिश होती है, तो कोतवाली बाजार से लेकर नीचे तक सारी की सारी सीवरेज की गंदगी उनकी तरफ डिपो बाजार की ओर आती है, जिससे कि यहां पर बदबू फैलती है, ओर बरसात होने की बजह से कई प्रकार की बिमारियां फैलने का खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारी व विभागीय अधिकारी शहर में हो रहे इन कार्यांे के प्रति गंभीरता दिखाएं तो शहर में हो रहे कामों की स्थिति में सुधार होगा।




