#Social

Bihar: पोखर में नहाते वक्त डूबने से 2 भाइयों की मौत



बेतिया Bettiah: बिहार के पश्चिम चम्पारण जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां पर शनिवार को पोखर में डूबकर दो सहोदर भाईयों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, इस घटना के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
नहाने के दौरान हुआ हादसा
information के मुताबिक, मामला जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के बगही कानू टोला वार्ड नंबर 13 का है। मृतकों की पहचान एजाजुल मिया के 12 वर्षीय पुत्र नौशाद आलम तथा 7 वर्षीय पुत्र दिलसाद आलम के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि शनिवार को दोनों बच्चे पोखर में नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए, जिससे उनकी डूबकर मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



Source link

Related Articles

Back to top button