inh24छत्तीसगढ़

मानव तस्करी पर बिफरे गृहमंत्री साहू, कमजोर पुलिसिंग पर भी हुवे नाराज

कानून व्यवस्था और चुनावी घोषणा पत्र के वादों को पूरा करने में कमजोरी को लेकर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने पुलिस अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पुलिस के आला अधिकारियों और सभी रेंज आइजी की बैठक में गृहमंत्री ने पुराने मामले निपटाने में पुलिस के फेल होने पर सख्ती दिखाई। करीब ढाई घंटे चली बैठक में पांचों रेंज आइजी से गृहमंत्री ने एक-एक मामले की रिपोर्ट ली। एसीएस होम और डीजीपी से पुलिस भर्ती में हो रही देरी का कारण पूछा और निर्देश दिया कि सामान्य प्रशासन विभाग से समन्वय बनाकर तत्काल भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाए।

गृहमंत्री ने चिटफंड कंपनियों की अलग-अलग जिलों में जब्त जमीन को नीलाम करके ठगी के शिकार लोगों को पैसा लौटाने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने बताया कि चिटफंड कंपनियों ने अलग-अलग जिलों में जमीन की खरीदी की है, जिसके कारण नीलाम करने में दिक्कत आ रही है। साहू ने कहा कि जमीन नीलाम करने के लिए कमेटी का गठन किया जाए और उनकी जमीन बेचकर राहत दी जाए।
गृहमंत्री ने राजनीतिक प्रकरण की वापसी की रिपोर्ट भी तलब की है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक प्रकरण की वापसी में डीजीपी गंभीरता दिखाएं। , सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों में दो-दो पेट्रोल पंप खोलने की तैयारी की है। इसे जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। रायपुर में पुलिस स्कूल की तर्ज में हर जिले में स्कूल खोलने का प्रस्ताव भी मंगाया है। गृहमंत्री ने कहा कि आर्मी के अस्पताल की तर्ज पर प्रदेश में पुलिस अस्पताल की दिशा में तैयारी करें। डीपीआर तैयार करके इसे पूरा करें। गृहमंत्री ने सभी पांचों रेंज आइजी को अलग-अलग मामलों में चेतावनी दी और एक सप्ताह में पुराने मामले निपटाने का निर्देश दिया। रायपुर रेंज आइजी से अभनपुर में सिर कटी लाश मिलने, पिथौरा के किशनपुर हत्याकांड और महासमुंद में कोकिन मिलने पर गहरी नाराजगी जताई।

बिलासपुर रेंज में कोयला, तेल चोरी और कबाड़ के अवैध कारोबार पर लगाम नहीं लगाने पर फटकार लगाई। दुर्ग रेंज में शुभम मर्डर केस और कवर्धा में डॉक्टर दंपति के मामले को लेकर जमकर क्लास ली।

ताम्रध्वज साहू ने सरगुजा रेंज में मानव तस्करी बढऩे पर गहरी नाराजगी दिखाई। उन्होंने आइजी को निर्देश दिया कि जशपुर मानव तस्करी में देश में नंबर वन बन रहा है। इसे रोकने की दिशा में कदम उठाया जाए। वहीं, बस्तर में निर्देश आदिवासियों की नक्सली हत्या को लेकर आइजी सुंदरराज को स्पष्ट निर्देश दिया कि इस पर रोक लगनी चाहिए। इंटेलिजेंस के फेल होने पर भी नाराजगी जताई।

कांकेर में वरिष्ठ पत्रकार कमल शुक्ला के साथ मारपीट के कारण प्रदेश भर के प्रत्रकारों में रोष है। मामले को तूल पकड़ता देख पुलिस ने नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ठाकुर, गफ्फार मेमन, शादाब खान और गणेश तिवारी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक कांकेर एम.आर. अहिरे से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुभाषवार्ड कांकेर निवासी सतीश यादव तथा कमल शुक्ला के साथ हुए विवाद के प्रकरण में पुलिस थाना कांकेर में अपराध पंजीबद्ध किया। आरोपी जितेन्द्र सिंह ठाकुर मांझापारा कांकेर, गफ्फार मेमन जवाहर वार्ड कांकेर, मोनू उर्फ शादाब खान महादेव वार्ड कांकेर और गणेश तिवारी निवासी आमापारा कांकेर के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है तथा प्रकरण के आरोपीगणों को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण की विवेचना जारी है।

जिला पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गाड़ी में खाली कैरेट के नीचे रखकर ले जाए जा रहे एक करोड़ 62 लाख रुपए कीमत का 8 क्विंटल 10 किलोग्राम गांजा को जब्त किया है. मामले में राजस्थान के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. अवैध गांजा परिवहन व अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर से मिले निर्देश पर सतर्क जिले के सरहदी थाना के प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा से अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन होने वाला है. थाना कोमाखान थाना प्रभारी ने इस पर पुलिस टीम को अलर्ट किया. चेकिंग के दौरान ओड़िशा से आ रहे ट्रक क्रमांक 5686 को ग्राम टेमरी फारेस्ट नाका के पास रोका गया. वाहन की तलाशी में खाली कैरेट के नीचे 26 बोरियों में भरा 165 पैकेट खाखी रंग के झिल्ली में लिपटा हुआ गांजा मिला. गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के मूल निवासी होने के कारण एसपी प्रफुल्ल ठाकुर जब से महासमुंद पोस्ट हुए हैं। अपने संपर्कों का उपयोग करते हुए पिछले 50 साल में जितना मरीजुआना (गांजा) महासमुंद जिले में नहीं पकड़ा गया है उससे भी ज्यादा एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने पकड़ा है। और पुलिस महकमें में महासमुंद जिले में पुलिस की एक चमक और धधक महसुस की जा रही है। और अवैध काम करने वाले माफियाओं पर दहशत है।

Related Articles

Back to top button