
छत्तीसगढ़ के बचेली से बड़ी खबर सामने आई है। यहां विशाखापट्टनम से किरंदुल आ रही यात्री ट्रेन नेरली ब्रिज के पास बेपटरी हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेन में 30 से 32 यात्री सवार थे। यात्रियों को कोई नुकसान होने की खबर नहीं मिली है। घटना की सूचना मिलने से मौके पर पहुंची सुरक्षा बल की टीम राहत और बचाव कार्य में लगी हुई है।
Read Also – छत्तीसगढ़ में आज 17397 कुल मरीजों की पहचान तो वहीं सर्वाधिक 219 मौतें, जाने अपने शहर के ताजा हालात
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना बचेली थाना क्षेत्र की है, जहां विशाखापट्टनम से किरंदुल आ रही यात्री ट्रेन शुक्रवार शाम डिरेल हो गई। इस घटना को नक्सलियों ने अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि मौके से नक्सल पर्चे भी बरामद किए गए हैं। ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।




