उत्तर प्रदेश

वाराणसी: मंत्रों से कर रहा था 500 रुपए फीस लेकर कोरोना का इलाज , पुलिस ने किया गिरफ्तार

वाराणसी. देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर के जहां डर की स्थिति बनी हुई है, वहीं फर्जी बाबा भी इस बीमारी को लेकर तरह-तरह से इलाज करने का दावा कर रहे हैं. ताजा मामला वाराणसी (Varanasi) का है, जहां एक पोस्टर सामने आया है, जिसमें कोरोना वायरस को मंत्रों से ठीक करने का दावा किया गया है. पोस्टर छपवाने वाले बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

मामला वाराणसी के सत्यम नगर कॉलोनी में रहने वाले संजय तिवारी नाम के ज्योतिषाचार्य का है, जिसने यह दावा किया है कि वह मंत्रों के जरिए कोरोना वायरस का इलाज कर सकता है. यही नहीं उसका दावा है कि यदि किसी को कोरोना वायरस नहीं भी हुआ है तो उसे इन मंत्रों से यह बीमारी नहीं होगी. अपने इस फर्जी दावे को ज्यादा से ज्यादा तक लोगों में फैलाने के लिए इस फर्जी बाबा ने बकायदा पोस्टर भी छपवाया है. जिसे बनारस के कई इलाकों में इसको वितरित भी किया गया.

चलाता है वैदिक साधना केंद्र, नशा मुक्ति केंद्र
फर्जी बाबा अपने इस फर्जी व्यापार को बकायदा वैदिक साधना केंद्र व नशा मुक्ति केंद्र के नाम से चलाता है. यहां वह रत्नों और मंत्रों से इलाज करने का दावा करता है. हमारी टीम ने जब फर्जी बाबा संजय तिवारी से बात की तो उसने कहा की मैं मंत्रों से इलाज करता हूं और बकायदा उसका रुपए भी लेता हूं. फर्जी बाबा कोरोना वायरस के मंत्र के लिए प्रत्येक व्यक्ति व्यक्ति से 500 रुपए चार्ज कर रहा था.

पुलिस के सामने भी कर रहा था उपचार का दावा
वाराणसी पुलिस को जब इस फर्जी बाबा के बारे में पता चला तो इसके आवास पर पुलिस ने छापेमारी की और इसे गिरफ्तार किया गया. जहां से सैकड़ों पंपलेट बरामद किए गए. इस दौरान संजय तिवारी ने स्वीकारा भी कि इसने कोरोना वायरस का मंत्रों से इलाज करने का दावा किया है, जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर वाराणसी के लंका थाना ले आई.

दावा पूरी तरह से निराधार, ठगी है: एसएसपी
वाराणसी पुलिस कप्तान प्रभाकर चौधरी का कहना है कि फर्जी बाबा को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसका दावा पूरी तरीके से निराधार है. कोरोना वायरस के डर से लोगों को यह इस मंत्र के द्वारा ठगी कर रहा था. सूचना मिलने पर इसे गिरफ्तार किया गया. मुकदमा दर्ज कर इसे जेल भेजा जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button