#Social

Rupali Chakankar Resigns: रूपाली चाकणकर ने दिया इस्तीफा, अशोक खरात वायरल वीडियो कांड से बढ़ा विवाद


मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भेजे गए अपने इस्तीफे में रुपाली चाकणकर ने इसे व्यक्तिगत कारण बताते हुए पद छोड़ने की बात कही है. महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने अशोक खरात वायरल वीडियो कांड के बीच अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इस मामले ने राज्य की राजनीति में बड़ा बवाल खड़ा कर दिया है.

 अशोक खरात की गिरफ्तारी और एसआईटी जांच

नासिक में 35 वर्षीय महिला की शिकायत के बाद अशोक खरात को गिरफ्तार किया गया था. महिला ने यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं. जांच के दौरान पुलिस को एक पेन ड्राइव मिली है, जिसमें कई लोगों के निजी पलों के करीब 58 वीडियो होने की बात सामने आई है.

राज्य सरकार ने इस पूरे मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने निर्देश दिया है कि जांच निष्पक्ष और तय समय सीमा के भीतर पूरी की जाए.

इस्तीफे से पहले रूपाली चाकणकर ने महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक सदानंद दाते को पत्र लिखकर मामले की गहन जांच की मांग की थी और कहा था कि महिला आयोग इस मामले पर नजर बनाए हुए है.

रूपाली चाकणकर ने इस्तीफा दिया:

रूपाली चाकणकर द्वारा अशोक खरात के पैर धोने का वीडियो जिसके कारण उन्हें इस्तीफा देना पड़ा:

राजनीतिक बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप

इस मामले को लेकर राजनीतिक दलों की ओर से तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. संजय राउत और रूपाली ठोंबरे पाटिल समेत कई नेताओं ने चाकणकर के इस्तीफे की मांग की थी, ताकि जांच निष्पक्ष हो सके.

वहीं शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की प्रवक्ता सुषमा अंधारे और सामाजिक कार्यकर्ता अंजली दमानिया ने चाकणकर पर अशोक खरात को बचाने के आरोप लगाए. हालांकि रूपाली चाकणकर ने सभी आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि वह सबूतों के साथ जवाब देंगी.

अंजली दमानिया ने यह भी आरोप लगाया कि अशोक खरात महिलाओं को झांसे में लेकर उनके साथ गलत काम करता था और कथित तौर पर उन्हें नशीला पदार्थ देकर शोषण करता था.




Related Articles

Back to top button