inh24छत्तीसगढ़
Trending

नौतपा आज से शुरू, चलने लगी हैं गर्म हवाएं, मौसम विभाग ने लू की जताई संभावना तो ज्योतिषियों का यह है मत

छत्तीसगढ़ के रायपुर में गर्म हवाएं चलने लगी है जिससे लू लगने की संभावना बढ़ गई है। आज से नौतपा शुरू हो चूका है ऐसे में मौसम विभाग ने लू चलने की संभावना जताई है। बता दें कि रायपुर में 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

कहा जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में 28 मई के बाद लू राहत मिलेगी। इसके बाद 3 जून तक गर्म हवाओं के थपेड़े पड़ेंगे. इसलिए दोपहर 1 से 5 बजे तक घरों से बाहर न निकलने की सलाह विशेषज्ञों ने दी है। मौसम विभाग ने सुबह गर्मी और रात को गरज चमक के साथ हल्की वर्षा की भी संभावना जताई है। बता दें कि रायपुर का तापमान पिछले 6 दिनों में 4 डिग्री तक बढ़ गया है. इस भीषण गर्मी का कारण उत्तर-पश्चिमि गर्म हवाओं को बताया जा रहा है।

ज्योतिषियों के अनुसार सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश के साथ ही नौतपा आज से शुरू हुवा है और यह स्थिति तीन जून तक रहेगी। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस बार नौतपा से अधिक गर्मी जून में पड़ने की संभावना हैं। 25 मई से तीन जून के बीच एक-दो दिन बारिश का भी योग बन रहा है। ज्योतिष विशेषज्ञों ने कहा कि नौतपा के दौरान 31 मई को वक्री शुक्र अपनी ही राशि में अस्त होंगे, जिससे बूंदाबांदी के योग निर्मित होंगे। 22 जून को सूर्य के आद्रा नक्षत्र में प्रवेश करने के साथ मानसून शुरू हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button