#Social

CG में पात्र राशन कार्डधारियों को राशन का नियमित वितरण



Raipur. रायपुर। कबीरधाम जिले के विकासखण्ड सहसपुर लोहारा के राशन दुकानों की खाद्य निरीक्षक जांच किया। जांच में राशन दुकानों में माह जुलाई 2024 के आवंटन का राशन भंडारण होना किया गया है तथा दुकान संचालक के द्वारा दिनांक 24 एवं 25 जुलाई 2024 को 250 राशनकार्डधारी को “बायोमेट्रिक” में उंगली का निशान लेकर राशन वितरण किया जाना पाया गया। खाद्य निरीक्षक सहसपुर लोहारा को उपस्थित ग्राम पंचायत रक्से के सरपंच एवं अन्य ग्रामीणों ने बतलाया कि विक्रेता द्वारा बायोमेट्रिक कराए गए राशनकार्डधारी को कल राशन दे दिया गया है एवं शेष बचे राशन कार्ड धारी को राशन वितरण कार्य किया जा रहा है।
ज्ञातव्य है कि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा में उचित मूल्य की दुकान संचालकों की बैठक लेकर सभी पात्र राशनकार्डधारियों को राशन वितरण के निर्देश दिए गए थे, उक्त निर्देशों के परिपालन में उचित मूल्य की दुकान संचालकों के द्वारा सभी पात्र हितग्राहियों को माह जुलाई 2024 के राशन का वितरण किया जा रहा है। गत दिवस “बायोमेट्रिक कराए जाने के बाद भी सेल्समेन नहीं दे रहा ग्रामीण राशनकार्डधारी को चावल” शीर्षक से मीडिया में प्रकाशित शिकायत की खाद्य निरीक्षक सहसपुर लोहारा के द्वारा जांच किया गया। जॉच में शिकायत निराधार पाया गया, जिसकी रिपोर्ट कलेक्टर को की गई।



Source link

Related Articles

Back to top button