CGNews – महिला मित्र के साथ चल रहा था गांजे की तस्करी का खेल, पुलिस ने दबोचा ऐसे

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले की पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के रहने वाले रमेश सिंह को गांजा की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। उनके साथ अंबेडकर नगर की रहने वाली एक महिला भी सहयोगी के रुप में कार में उपस्थित थी।
पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रमेश सिंह और उनकी महिला सहयोगी के पास से ₹710800 की कीमत का गांजा बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि कोमा खान थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस टीम घोएनाबाहरा मेलामड़ाई से वापस आ रही थी।
Read also – वक़्त आने दे दिखा देंगे तुझे ऐ आसमाँ हम अभी से क्यूँ बताएँ क्या हमारे दिल में है – सीएम भूपेश
इसी दौरान एक सफेद रंग की वैगन आर कार में महिला और पुरुष बैठे थे। पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो गाड़ी के भीतर भारी मात्रा में गांजा पाया गया। पुलिस की पूछताछ में बैठे हुए व्यक्ति ने अपना नाम रमेश कुमार सिंह निवासी ग्राम मुरादाबाद तहसील कादीपुर थाना अखंड नगर जिला सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश बताया।
उनके साथ एक महिला भी गाड़ी में बैठी थी जिसने अपना नाम बिंदु उर्फ कंचन सिंह पति अजय सिंह निवासी ग्राम मखदुमपुर पुरवा थाना जयपुर जिला अंबेडकरनगर बताया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।




