inh24छत्तीसगढ़

गरियाबंद – विधवा मकान मालकिन से शादी कर बेटी संग किया चाकू की नोक पर दुष्कर्म

प्रतीक मिश्रा गरियाबंद – राजिम इलाके के गोबरा नवापारा थाना इलाके में फरार चल रहे बलात्कार के एक आरोपी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 5 हजार रुपए का इनाम था। मामले में आरोपी की गिरफ्तारी दोनों राज्यों की आपसी सामंजस्य से हुई है।

पुलिस ने बताया कि गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के बगदेहीपारा शांतिचौक निवासी 15 वर्षीय नाबालिग युवती के साथ 2019 में सौतेले पिता ने चाकू की नोक पर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था. आरोपी रामकली उत्तरप्रदेश के कानपुर का रहने वाला है, जो कुल्फी बेचने गोबरा नवापारा आया हुआ था और उनके घर पर कमरा किराए पर लेकर रह रहा था. इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता की विधवा माँ से शादी कर ली।

एक दिन जब घर पर कोई नहीं था, तो आरोपी ने चाकू की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में पीड़िता ने थाने में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था. पुलिस ने इसे उत्तर प्रदेश के हरदोई से गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Back to top button