गंडई क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री, पिता-पुत्र को ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

गंडई क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री में संलिप्त पिता-पुत्र को ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से देशी शराब जप्त की गई है। गंडई क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है। ऐसे ही एक मामला गंडई थाना क्षेत्र के ग्राम ढाबा में सामने आया है जहां पर गांव के ही पिता व पुत्र अवैध शराब बेचते हुए गिरफ्तार किए गए हैं।
अवैध शराब के मामले में ग्रामवासियों ने थाना प्रभारी को एक लिखित आवेदन दिया था, कि ग्राम ढाबा निवासी पीलू राम धनकर एवं उनके बेटे दिनेश धनकर के द्वारा अवैध शराब बिक्री किए जाने से गांव का माहौल खराब हो रहा है। सूचना पर गंडई पुलिस ने ग्राम ढाबा स्थित किराना स्टोर की तलाशी लिया ली, जहां दुकान के अंदर बने रेक से 35 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त की गई है। साथ ही आरोपी पिता व पुत्र को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।




