Breaking News

इस वरिष्ठ कांग्रेसी नेता को पार्टी ने किया 6 साल के लिए निष्काषित – cgtop36.com


छत्तीसगढ़ युवा आयोग के सदस्य और बीजापुर जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह को छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इस कार्रवाई के संबंध में संगठन महामंत्री अमरजीत चावला ने प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेश पर नोटिस जारी करते हुए जानकारी दी है कि अजय सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाया गया है, जिस वजह से उन्हें निष्कासित किया जा रहा है।

बता दें कि पूरे दक्षिण बस्तर में अजय सिंह को कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य के तौर पर जाना जाता रहा है, ऐसे में उन्हें ही पार्टी से बाहर करने पर बस्तर के राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल बीते कुछ दिनों ने बीजापुर विधायक विक्रम शाह मंडावी और युवा आयोग के सदस्य अजय सिंह के बीच खींचतान की चर्चा जोरों पर बनी हुई थी। अजय सिंह लगातार अपनी ही पार्टी के स्थानीय विधायक विक्रम मंडावी के खिलाफ मोर्चा खोले हुए थे। कभी वे विधायक पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे थे तो कभी कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने का आरोप।

बीजापुर जिले के साथ-साथ दक्षिण बस्तर में वरिष्ठ कांग्रेसी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई से जहां एक ओर हड़कंप मच गया है वहीं दूसरी ओर अजय सिंह ने इसपर अपना पक्ष रखते हुए तंज कसा कि इस के लिए वे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को धन्यवाद देते हैं। अजय सिंह का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने यह कार्रवाई बीजापुर विधायक विक्रम शाह मंडावी के दबाव में की है।





Related Articles

Back to top button