#Social

Prayagraj Video: बंदूक दिखाकर महिला को सबके सामने बाल पकड़कर ले गए दबंग, रोती चिल्लाती महिला की किसी ने नहीं की मदद, प्रयागराज में गुंडों के हौसले बुलंद


Credit -(Twitter -X)

Prayagraj Video: उत्तरप्रदेश के प्रयागराज से एक दिल दहलानेवाला वीडियो सामने आया है. जिसमें दबंग लोग सभी के सामने एक महिला को बाल पकड़ते हुए बंदूक का डर दिखाकर घसीटते हुए लेकर जा रहे है. इस दौरान महिला के घर के बुजुर्ग लोग काफी परेशान दिखाई दे रहे है, वहांपर काफी लोग होते है.

लेकिन कोई भी इस महिला की मदद नहीं करता, महिला रोती है, चीखती है, चिल्लाती है, लेकिन कोई भी हाथ उसकी मदद करने के लिए आगे नहीं बढाता इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फुट पड़ा है. जानकारी के मुताबिक़ पुलिस अब इन गुंडे दबंगों की तलाश में जुट गई है. ये भी पढ़े :Video: कानपूर में दबंगों का आतंक! बुजुर्ग को जमीन पर गिराकर बेहरमी से पीटा, घटना का सीसीटीवी हुआ वायरल

देखें वीडियो :

उत्तरप्रदेश में महिलाओं के साथ अन्याय , अत्याचार की ये कोई पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी गांव के दबंग लोगों ने महिलाओं और लोगों के साथ मारपीट की थी. इनके वीडियो भी सामने आएं थे. लोगों ने इन आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग अब योगी सरकार से की है. इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @BheemSingh81 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.

 




Related Articles

Back to top button