मनोरंजन

विधु विनोद चोपड़ा की ’12वीं फेल’ का ट्रेलर ‘फुकरे 3’ और ‘द वैक्सीन वॉर’ के साथ होगा अटैच, 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म! |


12th Fail Trailer Update: फिल्म मेकर एंड प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा, जिन्होंने पहले ‘परिंदा’, ‘1942: ए लव स्टोरी’, ‘मिशन कश्मीर’, ‘मुन्नाभाई’ सीरीज, ‘3 इडियट्स’ और ‘पीके’ जैसी कुछ बेहतरीन फिल्मों का निर्माण किया है, अब ‘ एक और कंटेंट-ओरिएंटेड फिल्म 12वीं फेल के साथ दर्शकों को सरप्राइज करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. अभिनेता विक्रांत मैसी के साथ मिलकर उन्होंने ये बहुप्रतीक्षित फिल्म बनाई, जो सच्ची घटनाओं पर आधारित है. इस फिल्म के आकर्षक टीज़र के बाद, दर्शक निर्माताओं द्वारा ट्रेलर रिलीज़ करने का इंतज़ार कर रहे थे. ऐसे में लोगों को खुश करने के लिए, निर्माताओं के पास उनके लिए एक खास सरप्राइज है. Waheeda Rehman Receives Dadasaheb Phalke Lifetime Award: वरिष्ठ अभिनेत्री वहीदा रहमान दादासाहेब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से हुईं सम्मानित!

मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर को विवेक रंजन अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित द वैक्सीन वॉर और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा डिस्ट्रिब्यूटेड फुकरे 3 के थिएट्रिकल प्रिंट के साथ रिलीज़ करने का फैसला लिया है. दोनों फिल्में गुरुवार, 28 सितंबर को रिलीज होंगी और 12वीं फेल का ट्रेलर फिल्म के प्रीमियर पर मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन पर दिखाया जाएगा.

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button