कुश अग्रवाल बलौदाबाजार – छत्तीसगढ़ के भाटापारा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। बोरसी गांव में सेप्टिक टैंक में कार्य के दौरान बगल में कच्चे मकान के धंसकने से 4 मजदूर गड्ढे में गिर गए जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक तीन नज़दूरों को निकाल लिया गया है जिन्हें इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है वहीं एक मजदूर अब भी दबा हुआ है जिसका रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। पूरी घटना भाटापारा ग्रामीण थाना की बताई जा रही है। अपडेट के लिए बने रहें इस खबर के साथ।




