#Social

Traffic रूल तोड़े तो कटेगा ऑनलाइन चालान



Sundernagar. सुंदरनगर। किरतपुर नेरचौक फोरलेन सडक़ पर जिला बिलासपुर के बाद अब मंडी पुलिस ने भी सुंदरनगर के भवाणा चौक पर टनल नंबर-5 के बाहर इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम स्थापित करते हुए शुरू किया गया है। इसलिए यदि आप कीरतपुर से मनाली और मनाली से कीरतपुर की तरफ सफ र कर रहे है तो सख्ती से तय ट्रैफि क नियमों का पालन करें अन्यथा नियमों की अवेहलना पर आईटीएमएस आपकी जेब ढीली कर सकता है। सिस्टम के स्थापित किए जाने से फोरलेन सडक़ पर आने जाने वाले हर वाहन चालक की ट्रैफि क नियमों के सख्ती से पालन करने सहित अन्य गतिविधियों पर तीसरी आंख से 24 घंटे कड़ा पहरा रहेगा। आईटीएमएस सिस्टम स्थापित करने के साथ इसका कंट्रोल रूम टनल नंबर 5 के बाहर स्थापित किया गया है, जहां पर सुंदरनगर पुलिस टीम कर्मी अपनी सेवाएं देते हुए ओवरस्पीड, गलत दिशा, सीट बेल्ट, रैश ड्राइविंग सहित ट्रैफि क नियमों की अवेहलना करने वाले वाहन चालकों पर कड़ा शिकंजा कसते हुए उनका ऑनलाइन करेंगे, जिसका संदेश वाहन मालिक के

पंजीकृत मोबाइल नंबर पर पहुंचेगा।

आईटीएमएस को मंगलवार से शुरू कर दिया है। इसका जायजा लेने हेतु एसपी मंडी सागर चंद्र शर्मा ने पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम के साथ आईटीएमएस स्थापित करने की जगह भवाणा चौक का जायजा लिया गया। बताते चलें कि सुंदरनगर उपमंडल में दो जगह नरेश चौक पर और अब भवाणा में मंडी पुलिस ने बिगड़ैल वाहन चालकों पर शिकंजा कसने हेतु आईटीएमएस को स्थापित किया गया है। इसके साथ साथ आपराधिक मामलों में सडक़ मार्ग से सफर करने वाले संदिग्ध लोगों पर भी आईटीएमएस मंडी पुलिस के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। फोरलेन सडक़ पर छोटे वाहनों के लिए गति सीमा 60 किलोमीटर प्रति घंटा और बड़े वाहनों के लिए 40 किलोमीटर प्रति घंटा के हिसाब से गति सीमा तय की गई है। गति सीमा सहित अन्य ट्रैफि क नियमों की अवेहलना करने वालों का आईटीएमएस के माध्यम से ऑनलाइन चालान किया जाएगा। एएसपी मंडी सागर चंद्र शर्मा ने भवाणा चौक पर आईटीएमएस स्थापित करने की पुष्टि करते हुए कहा कि फ ोरलेन सडक़ पर सफर करने वाले वाहन चालक सख्ती से ट्रैफि क नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा करें।



Source link

Related Articles

Back to top button