#Social

Rain Alert: उत्तराखंड, दिल्ली, यूपी सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानें मौसम का पूरा हाल


Representational Image | PTI

नई दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार को चेतावनी दी है कि मध्य भारत में बने डिप्रेशन (कम दबाव का क्षेत्र) के कारण उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 2-3 दिनों में भारी से बेहद भारी बारिश हो सकती है. (कल का मौसम) IMD के नवीनतम अपडेट के अनुसार, यह डिप्रेशन आगरा से 70 किलोमीटर पूर्व-उत्तरपूर्व और अलीगढ़ से 90 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में केंद्रित है. यह उत्तर-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ेगा और शुक्रवार से धीरे-धीरे कमजोर होना शुरू हो जाएगा.

IMD ने इन राज्यों के लिए जारी की चेतवानी

उत्तराखंड में कल का मौसम: शुक्रवार को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है.

हिमाचल: हिमाचल के कई हिस्सों में भी भारी बारिश का अनुमान है. (Kal Ka Mausam) आईएमडी ने शिमला, किन्नौर और सिरमौर जिलों में शुक्रवार तक मध्यम फ्लैश फ्लड (बाढ़) का खतरा बताया है.

उत्तर प्रदेश: अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. शनिवार तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश जारी रहेगी.

पश्चिमी मध्य प्रदेश: अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गुरुवार को उत्तर-पश्चिम हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. शनिवार तक कुछ जगहों पर भारी बारिश जारी रहेगी.

पूर्वी मध्य प्रदेश: अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, साथ ही शनिवार तक कुछ जगहों पर भारी बारिश का अनुमान है।.

पूर्वी राजस्थान: गुरुवार को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. शनिवार तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

हरियाणा: अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि गुरुवार को दक्षिणी हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. शनिवार तक कुछ जगहों पर भारी बारिश जारी रहेगी.

उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश: गुरुवार को उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है.

IMD के अलर्ट के अनुसार, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है. लोगों को इस दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है.




Related Articles

Back to top button