राजा साहू धमतरी – छत्तीसगढ़ में लगातार कोरोना संक्रमण अपने चरम पर पहुंच रहा है जिसको देखते हुए जिलों में लॉक डाउन की घोषणा लगातार हो रही है। इसी तारतम्य में आज धमतरी कलेक्टर जेपी मौर्य ने भी 11 अप्रैल की रात 12:00 बजे से लेकर 28 अप्रैल तक लॉक डाउन की घोषणा की है।
आपको बता दें कि लॉकडाउन में आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर बाकी सब बंद रहेंगे। मिली जानकारी के अनुसार किराना दुकान, दूध फल की दुकान सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक ही संचालित होंगी और बाकी सब आदेशानुसार बंद रहेंगे। देखें आदेश-







