#Social

Mumbai Metro Line 9: मिरा-भाईंदर के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, 3 अप्रैल से काशीगांव से दहिसर के बीच शुरू होगी मुंबई मेट्रो सेवा


(Photo Credits @MumbaiMetro3)

Mumbai Metro Line 9:  मुंबई और उससे सटे मीरा-भायंदर इलाके के निवासियों के लिए सौगात है. मुंबई मेट्रो की ‘रेड लाइन’ (लाइन 9) के पहले चरण का उद्घाटन 3 अप्रैल 2026 को होने की प्रबल संभावना है. लगभग 4.5 किलोमीटर लंबा यह उन्नत (Elevated) मेट्रो मार्ग काशीगांव से दहिसर के बीच यात्रियों को सुगम सफर की सुविधा प्रदान करेगा. हालांकि, महाराष्ट्र सरकार की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन तैयारी और ट्रायल रन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है.

विधायक नरेंद्र मेहता ने साझा की जानकारी

भयांदर के भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक वीडियो साझा करते हुए इस ऐतिहासिक कदम की जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि 3 अप्रैल 2026 को काशीगांव से दहिसर तक मेट्रो सेवा का लोकार्पण होने जा रहा है. मेहता के अनुसार, यह केवल एक परिवहन सुविधा नहीं है, बल्कि क्षेत्र की प्रगति और उज्ज्वल भविष्य की नई पहचान है. उन्होंने इस उपलब्धि पर मीरा-भायंदर के नागरिकों को बधाई भी दी है.  यह भी पढ़े:  Mumbai Metro Dongri Depot: मीरा-भयंदर के डोंगरी में नहीं बनेगा मेट्रो लाइन 9 का डिपो, 12,000 पेड़ों को बचाने के लिए MMRDA ने रद्द किया प्रस्ताव

विधायक नरेंद्र मेहता का पोस्ट

चार प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी मेट्रो

मेट्रो लाइन 9 का यह पहला चरण मीरा-भायंदर क्षेत्र की बढ़ती आबादी और ट्रैफिक की समस्या को कम करने में मदद करेगा. इस 4.5 किमी के खंड में कुल चार स्टेशन शामिल हैं:

  • दहिसर (पूर्व)
  • पांडुरंग वाड़ी
  • मीरागांव
  • काशीगांव

इसी दिन गोल्डन नेस्ट फ्लाईओवर के भी उद्घाटन और इसे वाहन चालकों के लिए खोलने की संभावना जताई जा रही है.

सीधा अंधेरी और पश्चिमी उपनगरों से जुड़ाव

यह लाइन दहिसर से गुंदवली के बीच पहले से चल रही मेट्रो लाइन 7 का विस्तार है. इस सेवा के शुरू होने के बाद मीरा रोड की ओर से आने वाले यात्री बिना ट्रेन बदले सीधे अंधेरी पूर्व (गुंदवली) तक जा सकेंगे. इसके अलावा, दहिसर स्टेशन पर यात्री मेट्रो लाइन 2A में बदलकर अंधेरी पश्चिम तक पहुंच सकते हैं, जो आगे मेट्रो लाइन 1 के डी.एन. नगर स्टेशन से जुड़ता है.

उद्घाटन समारोह की संभावित रूपरेखा

इस महत्वपूर्ण अवसर पर भव्य उद्घाटन समारोह की उम्मीद की जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के शामिल होने की संभावना है. इस परियोजना से न केवल नागरिकों का समय बचेगा, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी नई गति मिलेगी.

 

मुंबई मेट्रो लाइन 9 को लेकर पिछले काफी समय से काम चल रहा था. अधिकारियों के अनुसार, इस मार्ग पर सभी सुरक्षा परीक्षण (Trials) और तकनीकी जांच पूरी कर ली गई है. दहिसर चेक नाका और मीरा-भायंदर रोड पर लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से बचने के लिए यह मेट्रो लाइन एक वरदान साबित होगी.




Related Articles

Back to top button