Breaking News

अमलेश्वर में सर्राफा कारोबारी की हत्या मामले में दो गिरफ्तार, दिनदहाड़े हुई थी हत्या की वारदात


अमलेश्वर में गुरुवार को दिन दहाड़े हुई सराफा कारोबारी की हत्या का पुलिस जल्द खुलासा कर सकती है। सराफा कारोबारी की हत्या कर लूट को अंजाम देने वाले दो संदेही देर रात दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़े है। पुलिस को रायपुर से वो बाइक भी बरामद हो गई है जिसका इस्तेमाल आरोपियों ने लूट में किया था, बाइक झारखंड पासिंग की है।

पुलिस जांच में ये बात भी सामने आई है कि ये दोनों संदेही पिछले 5 दिन से झारखंड से आ कर आरंग मे रुके हुए थे। आरंग में ही मृतक सराफा कारोबारी का भी घर है, ऐसे में पुलिस को शक है कि हत्या के मामले में परिवार के किसी सदस्य की संलिप्ता भी सम्भव है।

बता दें कि अमलेश्वर के समृद्धि ज्वेलर्स के संचालक सुरेन्द्र सोनी की गुरुवार को 2 युवकों ने दुकान में घुस कर हत्या की थी, जिसके बाद दुकान से सोने चांदी के जेवर लूट कर आरोपी फरार हो गए थे। ये पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हुई। इन्होंने दुकानदार पर एक दो नही करीब 5 फायरिंग कर उसे मौत के घाट उतारा।

घटना के कुछ देर बाद जब व्यवसाई का बेटा दुकान में पहुंचा तो उसने अपने पिता को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सराफा कारोबारी को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश में जुट गई, पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला, जिसमे 2 आरोपी हत्या और लूट की वारदात को अंजाम देते साफ दिखाई दिए।

पुलिस ने फुटेज आस पास के थानों में भेज दिया। वहीं क्षेत्र के अन्य सीसीटीवी कैमरे भी पुलिस ने खंगाले, पुलिस की कई टीमें आसपास के जिलों में भी रवाना की गई। इस बीच पुलिस को लूट में उपयोग की गई बाइक रायपुर से बरामद हुई, जो झारखंड पासिंग की है। मिले सबूतों के आधार पुलिस के हत्थे चढ़े दो संदेहीयो से फिलहाल पूछताछ जारी है, पुलिस ये दावा कर रही है कि जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा।

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button