inh24छत्तीसगढ़

बस्तर – वरिष्ठ भाजपा नेता के पोते की नदी में डूबने से मौत, दोस्तो संग गया था पिकनिक

बस्तर में बारसूर इन्द्रावती नदी में पिकनिक मनाने गया युवक नदी में बह गया, जिसे बरामद तो कर लिया गया लेकिन अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, गीदम निवासी 20 वर्षिय यश तिवारी अपने दोस्तों के साथ बारसूर इन्द्रावती नदी में नहाने और दोस्तों संग पिकनिक मनाने गया था। पानी का बहाव तेज होने के कारण वह नदी में बह गया।

सूचना मिलते ही गोताखोरों की टीम रवाना की गई, युवक को समय रहते बचा लिया गया है। लेकिन उसकी हालत गंभीर थी और अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक गीदम के वरिष्ठ भाजपा नेता विजय तिवारी का पोता है।

Related Articles

Back to top button