छत्तीसगढ़

बिलासपुर में फेसबुक से दोस्ती कर युवती से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

बिलासपुर। सिविल लाइन क्षेत्र में इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक से दोस्ती कर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी सुरेंद्र स्वर्णकार ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की शिकायत की है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि फेसबुक के माध्यम से उसकी पहचान दर्री निवासी रितेश रंजन(30) से हुई थी। इसके बाद दोनों की फेसबुक के माध्यम से बात होती थी।

बाद में युवक ने उसे सिविल लाइन क्षेत्र के एक होटल में मिलने के लिए बुलाया। इस पर 17 अक्टूबर 2020 को युवती उससे मिलने के लिए गई। इस दौरान युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक ने कई बार उससे संबंध बनाया। बाद में युवक ने शादी से इन्कार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया।

इसकी जानकारी होने पर युवक फरार हो गया। पुलिस ने आरोपित युवक की तलाश शुरू कर दी। इस बीच पुलिस को पता चला कि आरोपित युवक महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र स्थित गढ़फुलझर गांव में छिपा है। पुलिस ने गांव में घेराबंदी कर आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल लिया। इस पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

प्रेमी ने युवती का अश्लील वीडियो किया वायरल, जुर्म दर्ज

रतनपुर क्षेत्र में रहने वाली 19 वर्षीय युवती का अकलतरी निवासी अरविंद साहू से प्रेम संबंध था। युवती उससे मिलने के लिए जाती थी। इस दौरान युवक ने उसकी अश्लील तस्वीरें खींच ली। इसके बाद युवक ने प्रेमिका की तस्वीर और वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल कर दी। युवती के ममेरे भाई ने इसकी जानकारी परिवार वालों को दी। इस पर युवती ने थाने में इसकी शिकायत की।

Related Articles

Back to top button