छत्तीसगढ़ – तमाम कोशिशों के बाद भी प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ रहा है इसी बीच मीडिया से एक बड़ी खबर सामने आई है की राजधानी रायपुर से महापौर के पीएसओ भी कोरोना पॉजेटिव मिले हैं। पीएसओ के कोरोना पॉजेटिव पाये जाने के बाद अब महापौर को भी क्वारंटीन होना होगा।
बता दें कि इससे पहले सांसद का पीएसओ भी कोरोना पॉजेटिव मिला था, जिसके बाद सांसद कार्यालय के सभी कर्मचारी व सांसद के परिवार को कोरोना टेस्ट कराना पड़ा था, हालांकि उस टेस्ट में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आयी थी।




