inh24छत्तीसगढ़

ब्रेकिंग – कोरोना संक्रमण होने के शक में IISC बैंगलुरू में छत्तीसगढ़ के छात्र ने की आत्महत्या

बेंगलुरु में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (आईआईएससी) के परास्नातक के एक छात्र ने कोरोना वायरस से संक्रमित होने के शक में  खुदखुशी कर ली। यह जानकारी पुलिस ने दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ”संदीप कुमार ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह इस अवसाद में था कि उसे कोरोना वायरस के लक्षण हैं।अधिकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के एम.टेक के छात्र ने पहले अपने कुछ दोस्तों को अपनी स्थिति के बारे में संदेश भेजा था।

आईआईएससी ने छात्र की मौत पर दुख जताया और कहा कि इसके छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों का मानसिक रूप से स्वस्थ होना जरूरी है और इसने जरूरतमंदों को सुविधाएं एवं स्वास्थ्य संसाधन मुहैया कराए हैं। इसने एक बयान में कहा, ”हम छात्र के परिवार और दोस्तों से संवेदना जताते हैं, जो डिपार्टमेंट ऑफ कम्प्यूटेशनल एंड डाटा साइंसेज में एम. टेक की पढ़ाई कर रहा था।

Related Articles

Back to top button