मनोरंजन

Happy Birthday Anushka Sharma – अनुष्का को नहीं बेलना पड़ा करियर बनाने के लिए पापड़, ऐसे बनीं बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज शनिवार को अपना 33वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. अनुष्का शर्मा का जन्म 1 मई 1988 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हुआ था. अनुष्का के पिता अजय कुमार शर्मा सेना में कर्नल थे और अनुष्का की शुरुआती पढ़ाई भी आर्मी स्कूल में ही हुई है. बता दे की अनुष्का शर्मा एक्ट्रेस होने के साथ-साथ उनका खुद का प्रोडक्शन हाउस भी है, जिससे वह अब तक कई कामयाब फिल्में दे चुकी हैं.

READ ALSO – करिश्मा तन्ना ने पूल किनारे डीप नेक ड्रेस में करवाया hot फोटोशूट, photo देख फैंस के छूटे पसीने

सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ अनुष्का की पहली ही फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ सुपरहिट रही. इस फिल्म से उन्हें काफी प्रशंसा मिली थी. इसके बाद आई उनकी फिल्में ‘बदमाश कंपनी’ और ‘बैंड बाजा बारात’ में भी उन्हें दर्शकों ने काफी सराहा. अनुष्का अब तक कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं. उनकी प्रमुख फिल्में पीके, जब तक है जान, एनएच 10, बॉम्बे बेलवेट दिल धड़कने दो, सुल्तान, सूई धागा, संजू, और ऐ दिल है मुश्किल आदि हैं. फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ और ‘बैंड बाजा बारात’ दोनों ही फ़िल्मों ने इन्हें फ़िल्मफेयर पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का नामांकन दिलाया.

READ ALSO – अर्जुन कपूर ने बहन अंशुला संग जमा किए एक करोड़ रुपये, महामारी में की 30 हजार लोगों की मदद

काफी कम लोग को पता होगा कीअनुष्का शर्मा मॉडलिंग या जर्नलिज्म में अपना करियर बनाना चाहती थीं और उन्होंने एक्टिंग के लिए कोई खास पढ़ाई नहीं की है. ग्रेजुएशन के बाद अनुष्का शर्मा मुंबई आ गईं ताकि मॉडलिंग कर सकें. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने करियर के शुरुआती दिनों में तेल, शैंपू, सैनिटरी पैड और जूलरी के विज्ञापनों में काम किया है.

READ ALSO – कोरोना पॉजिटिव रणधीर कपूर को ICU में शिफ्ट किया गया, वैक्सीन के दोनों डोज लेने के बावजूद संक्रमित हुए 74 साल के अभिनेता

आप को बता दें कि अनुष्का द्वारा लिप जॉब कराए जाने की खबरें भी जमकर वायरल हुईं थी. लेकिन एक्ट्रेस ने हमेशा ही इन खबरों का खंडन किया. मिली जानकारी के मुताबीक अनुष्का शर्मा ने ऐसी खबरों की सफाई में कहा, ‘मैं किसी भी मायने में ऐसी प्रक्रिया से नहीं गुजरी हूं ना कोई प्लास्टिक सर्जरी कराई है. मैं प्लास्टिक सर्जरी या शरीर के साथ किए जाने वाले किसी भी तरह की अप्राकृतिक स्थाई परिवर्तन में यकीन नहीं रखती.

Image Credit Instagram
Image Credit Instagram

अनुष्का शर्मा को सह अभिनेत्री के तौर पर फिल्म ‘जब तक है जान’ के लिए फिल्मफेयर अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है. अनुष्का ने साल 2017 में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से शादी की और क्रिकेट मैचों में दोनो अक्सर साथ देखे जाते हैं. 11 जनवरी 2021 को अनुष्का और विराट की एक बेटी हुई जिसका नाम वामिका रखा है.

Related Articles

Back to top button