
कांकेर- नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के कांस्टेबल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, पूरा मामला कांकेर जिले के दुर्गुकोंदल थाना का है। इस घटना के बाद नाबालिग डरी सहमी हुई थी। घटना के कुछ दिन बाद अपने साथ हुई इस दरिंदगी की जानकारी परिजनों को दी।
आरोपी जवान उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल CAF में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। वही इसके सहयोगी महिला पंच को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों को न्यायायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, वार्ड पंच सविता टांडिया ने अक्टूबर माह में गांव की ही एक नाबालिग को अपने घर पर बुलाया था। CAF जवान राजकुमार सिंह भी वहां पहुंचा था। जिसके बाद सविता ने नाबालिग को CAF जवान को सौंप दिया। आरोपी जवान ने नाबालिग के साथ अलग-अलग समय पर 2 बार दुष्कर्म किया।
जवान ने नाबालिग को इस बारे में किसी को कुछ न कहने की धमकी भी दी थी। सविता ने भी बच्ची को डराया कि अगर उसने कुछ भी किया तो उसकी और घरवालों की बदनामी हो जाएगी और उन्हें गांव से निकाल दिया जाएगा।




