#Social

KC Tyagi Resignation: केसी त्यागी का जद(यू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा, राजीव रंजन प्रसाद को मिली जिम्मेदारी


KC Tyagi (Photo Credit: ANI)

नयी दिल्ली, 1 सितंबर : जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया. उनकी जगह राजीव रंजन प्रसाद को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है. जद(यू) की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि त्यागी ने निजी कारणों से राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दे दिया है.

बयान के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने राजीव रंजन प्रसाद को पार्टी का नया राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है. जद(यू) के अनुभवी नेता त्यागी को मई 2023 में राष्ट्रीय प्रवक्ता के साथ ही ‘विशेष सलाहकार’ नियुक्त किया गया था. यह भी पढ़ें : LIC Foundation Day 2024: कभी भारत में केवल अंग्रेजों का होता था बीमा…. LIC ने ऐसे आम लोगों तक पहुंचाया इंश्योरेंस

उनकी इस नियुक्ति के संबंध में जारी बयान में कहा गया था कि त्यागी के संगठनात्मक अनुभव का लाभ उठाने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री एवं पार्टी के प्रमुख नीतीश कुमार ने उन्हें पार्टी का विशेष सलाहकार और मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया है.




Related Articles

Back to top button