छत्तीसगढ़

सत्ता मे काबिज होने के लिए जिस तरह से लोक लुभावन नारे और छूट की होती है बरसात


डा.वाघ की वाल पर आज नये सरकार से लोग-बाग की अपेक्षाओ पर बात करेंगे । विपक्ष मे रहकर मांग करना बडा आसान काम है । पर सत्ता मे रहकर इन घोषणापत्र को पूरा करना मुश्किल काम है । सत्ता मे काबिज होने के लिए जिस तरह से लोक लुभावन नारे और छूट की बरसात होती है इसे कैसे पूरा करेंगे यह नेता और दल यह सत्ता मे आने के बाद चिंता की बात हो जाती है । तीनो प्रदेश मे भाजपा है और केंद्र मै मोदी जी की सरकार है । दो इंजन की सरकार है । अब बहाना भी नही है । मतदाता भी अनिश्चितता का माहौल नही चाहता । यही कारण है की छूट को छोड़कर भाजपा पर विश्वास किया है । घोषणापत्र के वायदे जिसे यह लोग संकल्प पत्र कहते है राज्य शासन की जिम्मेदारी है । अब वह भ्रष्टाचार नही चाहेगा जिससे पिछली सरकार के समय हुआ था । वही धान का रेट बोनस के वायदे परे करने होंगे । वही बेरोजगार भी एक बडी समस्याओ मे से एक है इसमे रोजगार लाना होगा । वही भूपेश बघेल के सरकार के अच्छे काम विशेषकर शिक्षा के क्षेत्र मे अंग्रेजी माध्यम के स्वामी आत्मानंद स्कूल को अच्छे से चलाना होगा । जिससे ग्रामीण परिवेश के होशियार बच्चो के लिए कुछ बडा करने मे सहायक सिद्ध होगा । वैसे ही खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजनाओ को भी चालू रखना होगा । बघेल साहब की जो भी प्रदेश हित मे लिये गये निर्णय को जारी रखना होगा । वैसे सरकार बदलने से प्रशासन बदला सा रहता है । नजरिया भी बदल जाता है । जिससे इत्तेफाक रखते है उसमे भी संदेह की गुंजाइश नजर आती है ।किसी भी दल का उद्देश्य जनहित रहता है । कोई भी सरकार हो शिक्षा स्वास्थ्य और साफ सफाई यह ही प्रमुख रहते है । यह ही सरकार के काम है । पर अब छूट तोहफा माफ बुजुर्ग को यात्रा दहेज पेंशन स्कूटी सायकल यह जो पारिवारिक जिम्मेदारी है यह भी सरकार के काम का हिस्सा हो गए है । बस आप पैदा भर हो जाओ बाकी सब काम सरकार का काम हो गया है । एक नागरिक के तौर पर सोचता हू तो इस पर बंदिश कौन लगायेगा यह भी समझ मे नही आता । सरकार व पार्टियां इस पर मौन है कौन बिल्ली के गले में घंटी बांधे । चुनाव आयोग सिर्फ चुनाव कराना अपनी जिम्मेदारी मानता है । न्यायालय भी इस पर खुलकर कुछ कहने की स्थिति मे नही है । जागरूक नागरिक चिंतित है सब दरवाजे पर दस्तक दे दिए है । सभी राजनीति के कर्ण बने हुए है । देश जाए भाड मे सत्ता हासिल होना चाहिए। प्रदेश के कर्ज की चिंता नही है । जब तक यह लोग-बाग श्रीलंका पाकिस्तान नही बना लेंगे तबतक दम नही लेंगे । यह लोग भी पाकिस्तान के हुक्मरान के समान विदेश भाग जाऐंगे । खैर थोड़ा-बहुत विषयांतर हो गया नई सरकार अपनी कानून व्यवस्था अच्छी बनाकर रखे । आज देश विदेश मे योगी माडल बुलडोजर बाबा की बहुत चर्चा है । क्योकि यह राज्य शासन का सबसे बड़ा काम है । कमोबेश सभी भाजपा सरकार के लिए योगी माडल आदर्श माडल बन गया है । इससे कानून व्यवस्था सुचारु बनी रहेगी । नये बिष्णु साय सरकार को बधाई ।
बस इतना ही
डा. चंद्रकांत रामचन्द्र वाघ

Related Articles

Back to top button