क्राइम

छत्तीसगढ़ – छात्रा को अश्लील मैसेज भेजता था टीचर और संबंध बनाने के लिए देता था फेल करने की धमकी… – cgtop36.com


छत्तीसगढ़ के जिले में एक शिक्षक को एक स्कूली छात्रा से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपी शिक्षक से मामले को लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस अफसरों ने बुधवार को इस मामले की जानकारी दी।

read also – छत्तीसगढ़ – हथकड़ी खोलकर युवक फरार, छिपा था बालोद में, पुलिस ने धर दबोचा

एजेंसी के अनुसार, बैकुंठपुर थाना प्रभारी अश्वनी सिंह ने बताया कि मंगलवार को सरकारी स्कूल के शिक्षक 42 वर्षीय मोहम्मद नय्यर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शिक्षक कथित तौर पर पिछले दो महीने से एक नाबालिग लड़की को अश्लील वीडियो और मैसेज भेज रहा था।आरोप है कि शिक्षक छात्रा पर रिलेशन बनाने का दबाव भी बना रहा था। जब लड़की ने विरोध किया तो उसने उसे परीक्षा में फेल करने की धमकी दी।

इस बात की जानकारी छात्रा ने अपने परिजन को दी। इसके बाद छात्रा अपने परिजन के साथ पुलिस थाने गई और शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने छात्रा की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।



Related Articles

Back to top button