छत्तीसगढ़ के मरवाही में उपचुनाव की तैयारियों के बीच अमित जोगी सत्ता धारी दल पर लगातार हमलावर है। उन्होंने फेसबुक पर शेयर कर कहा कि मरवाही के बगरार के आश्रित ग्राम झिरियाटोला में कोरबा के प्रभारी मंत्री के करीबी मित्र की गाड़ी CG-12AZ-0506 में हज़ारों साड़ियाँ और शॉल लादकर सत्ता के नशे में चूर कांग्रेसियों द्वारा दिन दहाड़े बिना किसी ख़ौफ़ के घर-घर बाँटा जा रहा है। ऐसा मरवाही के लगभग सभी गाँवों में हो रहा है। जब घोषणाएँ काम नहीं आयी तो साड़ी और शॉल का सहारा लेने लगे हैं लेकिन मरवाही के लोग बिकाऊ नहीं हैं।
Read also – छग – युवक ने मोबाइल टावर से छलांग लगाकर की खुदकुशी, शादी कैंसिल होने से था परेशान
उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत करने के बावजूद जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डोमन सिंह आँख में पट्टी बांधकर ज़िला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के रूप में लगातार अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। इसका विडीओ शेयर कर रहा हूँ।निर्वाचन आयोग इस पर तत्काल कार्यवाही करें।



