कोरोना की तेज रफ़्तार पर बड़ा फैसला, राज्य में रविवार से नाईट कर्फ्यू
कुछ महीनो से कोरोना (Corona) से मिली राहत के बाद एक बार फिर से कोरोना पिछले साल की तरह तेजी से रफ्तार पकड़ ली है और ये देश के लिए फिर से हानिकारक साबित हो सकता है। महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ते कोरोना (Corona) संक्रमण को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार एक्शन में आ गई है और शुक्रवार को बड़ा फैसला लिया है।
Read Also – छत्तीसगढ़ में ताबड़तोड़ 2,665 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान, दुर्ग रायपुर का हाल बेहाल, जानें आज अपने शहर का हाल
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार यानी 28 मार्च होलिका दहन पर्व पर ही पूरे राज्य में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। राज्य बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सीएम ने इससे पहले लोगों से कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने की अपील की थी लेकिन संक्रमण तेजी से बढ़ता गया।
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में बढ़ते संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए शुक्रवार को जिला अधिकारियों के साथ बैठक करके नाइट कर्फ्यू का फैसला लिया है। सीएम का कहना है कि राज्य में किसी को समस्या भी न हो और कोरोना पर काबू पाया जाए इसके लिए लॉकडाउन की बजाय नियम कड़े कर दिए है और राज्य में रविवार रात से नाइट कर्फ्यू लागने का फैसला लिया है। राज्य में रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा।
Read Also – इन राज्यों में होली सहित इन त्यौहारों के लिए जारी हुवे प्रतिबंधित निर्देश, जानें ताजा जानकारी
मामले को लेकर सीएम काफी सख्त नजर आ रहे है और उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर बढ़ते मरीजों की संख्या कम नहीं आई तो हम नियमों को और ज्यादा सख्त बना देंगे। उन्होंने सभी जिला अधिकारियों को आदेश दिया है कि मॉल्स, बार और होटल्स के लिए बनाए गए नियमों का सही से पालन हो रहा है या नहीं, इसकी जांच की जाए। इससे पहले, राज्य के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने लोगों को सख्त लॉकडाउन से बचने के लिए सामाजिक दूरी और मास्क के मानदंडों का सख्ती से पालन करने की चेतावनी दी थी।




