छत्तीसगढ़

30 व्यायाम शिक्षकों की काउंसलिंग की तारिख हुई तय… |


बिलासपुर/  सहायक शिक्षक एलबी डीपीएड, बीपीएड के टी-संवर्ग और ई-संवर्ग के 30 व्यायाम शिक्षकों की काउंसलिंग की तारिख तय हो चुकी है। 28 दिसंबर को संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा विभाग तारबाहर में पदोन्नति काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। मंगलवार को जेडी कार्यालय से आदेश जारी किये गए है। परे संभाग में 30 शिक्षकों का नाम सूची में शामिल हैं।

शिक्षकों की पदोन्नति की प्रक्रिया लटकी हुई थीं। लंबे समय बाद वरिष्ठता के आधार पर शिक्षकों की काउंसिलिंग होने जा रही है। इनके प्रमोशन होने हैं, उनके सारे दस्तावेजों की जांच हो चुकी है। सूची में शामिल शिक्षक काउंसिलिंग में शामिल होंगे। प्रक्रिया पूरी करने के बाद शिक्षकों को पदस्थापना दिए जाएंगे।

बीपीएड, डीपीएड प्रशिक्षक, ई और टी संवर्ग से व्यायाम शिक्षक ईव टी संवर्ग की पदोन्नति के लिए डीपीआई ने 18 जुलाई को प्रदेश के सभी संयुक्त संचालक शिक्षा को पत्र जारी किया था। वहीं, बिलासपुर संभाग में अभी तक प्रमोशन की कार्रवाई शुरू नहीं की गई थी इसलिए पदोन्नति का सालों से इंतजार कर रहे शिक्षक परेशान थे।

read more- CG NEWS : एक दिवसीय दौरे पर आज रायगढ़ पहुंचेंगे ओम बिड़ला

सहायक शिक्षक एलबी इसके लिए जेडी आफिस तक का चक्कर लगा रहे थे, लेकिन वहां से भी कोई संतोषप्रद जवाब नहीं मिल पा रहा था। मंगलवार को शासन के आदेशानुसार जेडी ने काउंसिलिंग करने के निर्देश दिए हैं। वहीं रायपुर और दुर्ग संभाग के सहायक शिक्षक पदोन्नत होकर व्यायाम शिक्षक बन गए हैं।

बिलासपुर संभाग में बाद में पदोन्नति होने पर शिक्षक वरिष्ठता के मामले में पिछड़ गए। सहायक शिक्षक से व्यायाम शिक्षक पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र शिक्षकों की रिक्त स्थानों में पोस्टिंग देने के पहले काउंसिलिंग की जाएगी। इसमें उनको शासन के वरिष्ठता क्रम के अनुसार रिक्त स्कूलों में पसंद के हिसाब से पोस्टिंग दी जाएगी। काउंसिलिंग संभाग स्तर पर आयोजित की जाएगी।



Related Articles

Back to top button