#Social

Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस पर कोलकाता मेट्रो कम सेवाएं करेंगी संचालित


Credit -Twitter -X

कोलकाता, 9 अगस्त : स्वतंत्रता दिवस पर कोलकाता मेट्रो कम सेवाएं संचालित करेगी. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को दक्षिणेश्वर- न्यू गरिया लाइन पर कुल 188 सेवाएं संचालित की जाएंगी. प्रत्येक दिशा में 94 सेवाएं संचालित की जाएंगी.

आम तौर पर इस मार्ग पर प्रतिदिन 288 सेवाएं उपलब्ध रहती हैं. अधिकारियों ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर इस लाइन पर सुबह 6:50 बजे से रात 9:40 बजे तक नियमित सेवाएं उपलब्ध रहेंगी. उस दिन विशेष रात्रि सेवा हर दिन की तरह रात 10:40 बजे उपलब्ध रहेगी. यह भी पढ़ें : Raksha Bandhan 2024: बिहार के गया की छात्राएं पीएम मोदी को भेजेंगी राखी, कहा- उन्होंने भाई का फर्ज निभाया

‘ईस्ट-वेस्ट कोरिडोर’ के सेक्टर- पांच सियालदह खंड में 15 अगस्त को 106 दैनिक सेवाओं के बजाय 90 सेवाएं उपलब्ध होंगी. हावड़ा मैदान-एस्प्लेनेड खंड में भी 130 की जगह 90 सेवाएं संचालित की जाएंगी.




Related Articles

Back to top button