#Socialदेश विदेश

Breaking News – प्रशासनिक भवन की पांचवीं मंजिल से गिरकर आईआईटी की छात्रा की मौत

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo: X)

भुवनेश्वर, 4 सितंबर : आईआईटी भुवनेश्वर में अध्ययनरत एक छात्रा की कथित तौर पर प्रशासनिक भवन की पांचवीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने मंगलवार रात 23 वर्षीय युवती का शव संस्थान परिसर से बरामद किया.

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें संदेह है कि यह आत्महत्या का मामला है.’’ मृतका की पहचान दिल्ली निवासी कृतिका राज के रूप में हुई है और वह बी.टेक तृतीय वर्ष की छात्रा थी.

संस्थान ने एक बयान में कहा, ‘‘कल रात करीब 11 बजे एक छात्रा प्रशासनिक भवन की पांचवीं मंजिल से नीचे गिर गई, वहां पुस्तकालय है… पुलिस को तुरंत सूचित किया गया और वह मामले की जांच कर रही है.’’ अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए खुर्दा जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया है.


Related Articles

Back to top button